आजकल एक परेशानी बहुत झेलने को मिल रही है
आपको एफबी पर एकदम से बहुत सारी फ्रेंड रिक्वेस्ट आना शुरू हो जाती है.
जोकि ज्यादातर ऐसे लोगों होती है जोकि उसी एरिया या सिटी के हो.
वे आपसे बार-बार मैसेज कर उसका रिप्लाई मांगते है
या फिर खुद को आपकी किसी दूर की दोस्त का दोस्त बताते है और आपसे रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करवा लेते है.
अब जैसे जैसे समय: बीतने लगता है आपका इनबॉक्स इनके गुड मॉर्निंग एंड गुड इवनिंग से भरणे लगता है.
कभी कभी हाउ आर यू से बातें शुरू होती है. फिर सामने से कभी जोक्स तो कभी memes आना शुरू हो जाते है और हम यह समझ नहीं पाते है कि यह कुछ गलत होने जा रहा है.
हम इन सब को बहुत हल्के में लेते हैं लेकिन कुछ दिन में सामने से मिलने और बात करने की बातें होने लगती है. और वे बार-बार आपसे आपके कांटेक्ट नंबर देने के लिए कहने लगते हैं. साथ ही किसी " स्पेसिफिक प्लेस" पर मिलने के लिए कहने लगते हैं. आज आप समझ सकते हैं की कि इनके मस्तिष्क में इंटरनेट से डाउनलोड की गई अपशिष्ट भरी होती है.
अगर आप सभ्य समाज से बिलॉन्ग करते हैं तो आप को समझ में आता है कि वह व्यक्ति कितनी गलत सोच रखे हुए है.
परंतु इन सब कारणों के चलते आपकी छवि धूमिल होने लगती है. क्योंकि आपकी ना सुनने के बाद वे आपकी छवि सोशल मीडिया पर बिगाड़ने लगते हैं और ना चाहते हुए भी आप कुछ गलत किए बगैर इन सब में पड़ जाते हैं.
सोशल मीडिया बनाया इसके लिए गया है कि हम खुद को नए समाज से संयोजित रख सके .
लेकिन कुछ लोग फेसबुक और सोशल मीडिया को नया tinder समझ बैठे है और लोगों को यूज एंड थ्रो सामान समझ बैठे हैं.
सोशल मीडिया पर माना कि कई लोग जीवन साथी ढूंढ लेते है जोकि बिल्कुल भी गलत नहीं है, लेकिन इसे अपना हुक अप पॉइंट समझ लेना बर्दाश्त के बाहर है.
तो कृपा करके किसी " लड़की" या लड़के को इस trap मे फसाना बंद करें.
अगर आप जेनुइनली दोस्त बनना चाहे तो ही एफबी रिक्वेस्ट भेजें अन्यथा साइबर रिपोर्ट करके आप पर
क़ानूनी कार्यवाही की जा सकती है.
https://www.infosecawareness.in/concept/cyber-laws-in-india/women#:~:text=Section%2066E%20of%20the%20IT,years%2C%20and%2For%20fine.

